संवाददाता : धीरेन्द्र पाण्डेय
हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार थाना हर्रैया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 212/2026 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित नितेश कुमार पाठक (23) पुत्र अनिल कुमार पाठक, निवासी ग्राम बयार पूरे गुमान, थाना हर्रैया को गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे अमारी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडे ने पुलिस टीम के साथ की। आरोपी के विरुद्ध धारा 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कर उसे विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडे, उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल वरुण राय, हेड कांस्टेबल सौरभ त्रिपाठी तथा रिक्रूट कांस्टेबल अतुल मिश्रा शामिल रहे।




