संवाद दाता:- सलीम जावेद
दिनांक 07.03.2026 को महाराष्ट्र निवासी महिला आगन्तुक/श्रद्धालु के द्वारा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 03/03/2026 को वह श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन करने के लिए आयी थी और अपने साथ एक ट्राली बैग एवं तीन कपड़े का झोला एवं एक मोबाईल एवं बैग मे रखा तेरह हजार पांच सौ रुपये गायब हो जाने की बात बतायी । सूचना पर थाना स्थानीय द्वारा प्रकरण की जांच हेतु फैंटम 15 कर्मचारीगण आरक्षी मानवेन्द्र सिंह व आरक्षी भानु प्रताप को क्षेत्र मे रवाना किया जिनके द्वारा घटनास्थल काशी विश्वनाथ मन्दिर गेट संख्या 04 के आस पास के दुकानदारो के काफी पूछताछ किया गया एवं आस पास दुकानों एवं अन्य स्थानो पर स्थापित सीसीटीवी कैमरो का गहन अवलोकन किया और अथक प्रयास के उपरान्त आगन्तुक का ट्राली बैग व तीन कपड़े का झोला तथा मोबाईल व बैग मे रखा तेरह हजार पांच सौ रुपये बरामद कर श्रद्धालु को वापस किया गया । अपना समान पाकर श्रद्धालु काफी खुश हुई तथा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
बारमदगी का विवरणः–
एक ट्राली बैग एवं तीन कपड़े का झोला एवं एक मोबाईल एवं बैग मे रखा तेरह हजार पांच सौ रुपये
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । आरक्षी मानवेन्द्र सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । आरक्षी भानु प्रताप थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी




