थाना चेतगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 07/03/2026 अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 52/2026, धारा- 123, 64(1), 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त शिवम प्रजापति पुत्र शीतल प्रकाश प्रजापति निवासी एन सुदामापुर खोजवां थाना भेलूपुर वाराणसी को बाद पूछताछ अभियुक्त उपरोक्त का अपराध प्रमाणित होने पर थाना चेतगंज के गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटना का विवरणः- एक युक्ति को करीब पांच छः माह से प्रेमजाल में फंसाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युक्ति के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने व दुबारा शारीरिक सम्बन्ध बनाने की बात पर मना करने पर अश्लील वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिनांक 06.03.2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसके आधार पर मु0अ0सं0- 52/2026, धारा- 123, 64(1), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक चेतगंज द्वारा ग्रहण कर सम्पादित की गयी, विवेचना के क्रम में अभियोग उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवम प्रजापति पुत्र शीतल प्रकाश प्रजापति निवासी एन 15/69-66 सुदामापुर खोजवां थाना भेलूपुर वाराणसी को दिनांक 07.03.2026 को गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- शिवम प्रजापति पुत्र शीतल प्रकाश प्रजापति निवासी सुदामापुर खोजवां थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष 

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी। उ0नि0 अभिषेक राव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । म0उ0नि0 आदर्शिका थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । हे0का0 नरेन्द्र तिवारी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। का0 कृष्णा यादव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी