संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल टीम ने OLX पर सामान बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी विज्ञापन पोस्ट कर लोगों से ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद मोबाइल नंबर बंद कर फरार हो जाता था।
पुलिस ने आरोपी जलादी नागराजु निवासी गुंटूर, आंध्र प्रदेश को थाना सिगरा क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया। जांच में आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन ठगी की 73 शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार अब तक करीब 1.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।
आरोपी के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड फोन, छह सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, यस बैंक की चेकबुक, QR कोड कार्ड और नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




