पीडिता को शादी के लिए दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 2/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0326/2026 धारा-108 भा0न्या0सं0 2023 से संबंधित अभियुक्त अनुकेश तिवारी उर्फ हर्ष तिवारी पुत्र चन्दन तिवारी निवासी किरहिया खोजवाँ दाहा चौक थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष को नूर नगर कब्रिस्तान के पास नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- आभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को शादी के लिए दबाव बनाना पुत्री द्वारा मना करने पर धमकी देना जिससे वादी मुकदमा की पुत्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना भेलूपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0-0326/2026 धारा-108 भा0 न्या0सं0 2023 में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त अनुकेश तिवारी उर्फ हर्ष तिवारी पुत्र चन्दन तिवारी निवासी B 22/43 B किरहिया खोजवाँ दाहा चौक थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा नूर नगर कब्रिस्तान के पास दिनांक 02.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी । 2.उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवा थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी । 3. हे0का0 करुणानिधान थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी । 4. का0 सौरभ कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी ।