संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 09/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 148/2026, धारा- 305 बीएनएस थाना दशाश्वमेध वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकाश पाण्डेय पुत्र राकेश चन्द्र पाण्डेय निवासी गडैया खुर्द जारी थाना कौंधियारा जिला इलाहाबाद उम्र करीब 28 वर्ष व युक्ती उम्र करीब 21 वर्ष को चोरी की गयी दो लैपटाप, दो लैपटाप चार्जर, आठ किताब, दो एटीएम, एक आधारकार्ड, एक पैनकार्ड, दो चश्मा, एक ईयर बड्स बामौजूद 2 बैग के साथ समय करीब 12.55 बजे पत्थर गली के पास अर्धनिर्मित मकान थाना क्षेत्र दशाश्वमेध से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस द्वारा पूछताछ का विवरणः- दोनो अभियुक्त व युक्ती द्वारा पूछताछ पर अभियुक्त अपने जुर्म को कुबूल करते हुए माफी मांगने लगा तथा बताया कि मुझसे गलती हो गयी, मैने अपनी पत्नी के साथ मिलकर होटल गंगा फ्यूजी से काले रंग का बैग चुराया था जिसमें दोनों लैपटाप व अन्य सामान था । आज हम दोनो इन दोनों लैपटाप बेचकर रूपये कमाने के फिराक मे थे, काफी भीड़ भाड़ वाला एरिया होने के कारण हम दोनों यहाँ इस मकान में छुपे थे । जैसे ही भीड़ कम होती हम लोग किसी मार्केट में जाकर इन दोनों लैपटाप को बेच देते । लेकिन आप लोगो के द्वारा हम दोनों लोगों को पकड़ लिया।
बरामदगी विवरणः- चोरी की गयी दो अदद लैपटाप, दो अदद लैपटाप चार्जर, आठ अदद किताब, दो अदद एटीएम, एक अदद आधारकार्ड, एक अदद पैनकार्ड, दो अदद चश्मा, एक अदद ईयर बड्स बामौजूद 02 अदद बैग बरामद किया गया ।
अपराध विवरणः- मु0अ0सं0- 148/2026, धारा- 305, 317(2) बीएनएस थाना दशाश्वमेध वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 अनुजमणि तिवारी चौकी प्रभारी दशाश्वमेध थाना दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 शिवस्वरूप पाण्डेय, थाना दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी । का0 सचिन राव थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी। का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी। रि0का0 राजगौरव भट्ट थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी। रि0म0का0 सोनम सिंह थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी। रि0 म0का0 कुमारी डाली थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी। रि0का0 राखी तिवारी थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी




