उत्तराखंड:
संवाददाता – ईश्वर सिंह
खटीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है।

ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खटीमा पुलिस ने ताबड़तोड़ चेकिंग और छापेमारी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 104 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है।
दरअसल, जिले में अवैध नशे के कारोबार और शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 24 अक्टूबर को खटीमा कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए उमेश राणा, कुलविंदर सिंह, महेंद्र, चंद्र प्रकाश और भूपेश चंद को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, पांचों आरोपियों के कब्जे से कुल 208 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है, जिसकी कुल मात्रा 104 लीटर बताई गई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं खटीमा पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
खटीमा से ईश्वर सिंह की रिपोर्ट।




