अराजक तत्वों की दहशत से परिजनों में भय का माहौल
परसपुर गाज़ीपुर
एक 15 वर्षी नाबालिक निशांत सिंह के साथ मारपीट उसे लहू लुहान करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने नाबालिक के साथ मारपीट की जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि यदि पुलिस के सामने शिकायत करने गए तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा
मामला ग्राम परसपुर के ओम प्रकाश सिंह का नाबालिक बेटा निशांत सिंह किसी कार्य वर्ष अपने खेत के तरफ गया कि गजाधरपुर निवासी तीन युवक खार खाए हुए थे की तू तू मैं मैं करते हुए उस नाबालिक को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया जिससे उसकी गंभीर चोटें आई जिसकी थाना कोतवाली भुडकुडा में लिखित नामजक तहरीर दी गई है खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है
इस धमकी के बाद पीड़ित और उसके परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं एक नाबालिक के साथ कथित रूप से मारपीट करना और फिर पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देना गंभीर मामला है अब सवाल यह है की नाबालिक को न्याय कब मिलेगा और उसे धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी पीड़ित पक्ष को पुलिस से निष्पक्ष जांच आरोपियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की पीड़ित और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है




