ब्यूरो रिपोर्ट आशीष सिंह आजमगढ़जिले के निर्वाचन
अधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर जिले में 15 ब्लॉक लेवल अधिकारियों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया है, बता दे कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 चल रहा है जिसमें लापरवाही बरतने वाले ब्लॉक लेवल अधिकारियों के विरुद्ध शिकायत मिल रही थी, जिसके आधार पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, जिन ब्लॉक लेवल अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें विधानसभा क्षेत्र आजमगढ़: आजमपुर की संगीता यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य शामिल है ।




