महाराणा प्रताप जयंती पर मातृशक्तियों का हुआ भव्य सम्मान, वीरता और नारी शक्ति के सम्मान से गूंजा सभागार

Social

आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट

महाराणा प्रताप जयंती पर मातृशक्तियों का हुआ भव्य सम्मान, वीरता और नारी शक्ति के सम्मान से गूंजा सभागार

आजमगढ़ जनपद में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप सेना-भारत द्वारा नगर के ठंडी सड़क स्थित गरुण होटल सभागार में “मातृशक्ति सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

समारोह का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह, (डीन) नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तथा अरविंद चित्रांश सहित उपस्थित अतिथियों ने महाराणा प्रताप के त्याग, पराक्रम और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. डी.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार की आधारशिला नहीं बल्कि पूरे समाज की आत्मा होती है। यदि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्राप्त हों, तो समाज स्वतः ही प्रगति और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। महिलाओं का सम्मान करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है और यही सभ्य समाज की पहचान भी है।

कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान की अमर गाथा है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में मातृशक्ति का सम्मान होता है, वही समाज मजबूत और समृद्ध बनता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हेमंत सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हर परिस्थिति में संघर्ष करते हुए आत्मसम्मान बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही सामाजिक परिवर्तन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और नारी सम्मान के भाव से सराबोर दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने तथा समाज में महिलाओं को और अधिक सम्मान व सुरक्षा देने का संकल्प लिया।

इन मातृशक्तियों को मिला “महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान 2026”

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मातृशक्तियों को “महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा संतोष सिंह, पूनम सिंह, बिन्नी श्रीवास्तव, अंजू चतुर्वेदी, रिशिका यादव, वैष्णवी सिंह, विभा गोयल, सारिका श्रीवास्तव, अर्चना सुबोध, डॉ. दीपिका सिंह एवं श्रीमती रेनू चौधरी को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुरेश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश खंडेलिया, दीनानाथ सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, शिवम तिवारी, जय सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, ब्रिज बिहारी सिंह, कौशल सिंह, चंद्रजीत सिंह, धर्मेंद्र चित्रांश, गुलाब राय, नेशनल खबर 9 के सह संपादक भास्कर सिंह उर्फ रिंकू सिंह, मिथिलेश सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, भैरव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।