17 सितम्बर को धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा की पूजा।

Breaking

17 सितम्बर को धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा की पूजा

 

रसड़ा (बलिया ) क्षेत्र के नगर और गांवो में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के पूजा 17 सितंबर दिन मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया । लोहे लकड़ी के काम करने वाले मोटर मैकेनिक घर में रखे लोहे के उपकरण ट्रैक्टर मिल मलिक सभी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ-साथ अपने सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक उपकरणो की पूजा की। इसी क्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध विश्वकर्मा मंदिर श्रीनाथ मठ रसड़ा पर सुबह विश्वकर्मा पुराण का पाठ शुरू किया गया  समापन के पश्चात हवन आरती किया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त आयोजन संतोष शर्मा उदय प्रताप शर्मा के पूर्ण समर्पण से कराया गया मंदिर की रंगाई पुताई का काम ध्रुव आर्ट द्वारा किया गया। इस आयोजन में विशेष रूप से डॉ भुवनेश्वर विश्वकर्मा, हंस देव विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, बच्चन शर्मा, शतरंजन शर्मा,इतियादि विश्वकर्मा बंधुओ ने सहभागिता दर्ज कराई।