Live: यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता, (पत्रकार) की दिनदहाड़े की गोली मारकर हत्या

Breaking Uncategorized विज्ञापन स्थानीय समाचार

यूपी के जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सबरहद बाजार में सोमवार की सुबह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता व सुदर्शन न्यूज के पत्रकार सहयोगी आशुतोष श्रीवास्तव को गोली मार दी, गोली लगने से घायल पत्रकार की उपचार के दौरान मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है, सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव (45) भाजपा के कार्यकर्ता हैं, वह सुबह प्रचार-प्रसार के लिए बाइक से निकले थे, इस दौरान सुबह नौ बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाइक रोकवा लिया, ताबड़तोड़ असलहे से चार गोली मारकर फरार हो गए, गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे, तो उनको उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह व अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए, घटना के बाद से तनाव बना हुआ है।