आनंदवन इंटर कॉलेज में कान्हा फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Education REGIONAL धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

प्रतापगढ़।

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

अतुल कुमार यादव

आनंदवन इंटर कॉलेज में कान्हा फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़।

 

 जिले के नगर क्षेत्र के शुकुलपुर शक्ति नगर स्थित आनंदवन इंटर कॉलेज में बुधवार को कान्हा फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भद्रापद कृष्ण अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। चित्रकला प्रतियोगिता में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में एलकेजी के देवांश और काव्या, यूकेजी के आरव और सृष्टि चौधरी, क्लास फर्स्ट के जयेश यादव और शांभवी शुक्ला, क्लास सेकंड के वंश मिश्रा और प्रियांशी नहीं वरन् क्लास फोर्थ के दिव्यांश और आस्था मिश्रा नहीं वरन् क्लास फोर्थ के वंश मिश्रा प्रियांशी रहे और क्लास फिफ्थ के आयुषी पांडेय और शुभ शर्मा रहे । कार्यक्रम प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ शुक्ल की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर अध्यापिका में सरिता गुप्ता, विराज, अंशु, शाहीन, साधना आदि का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम में समस्त कॉलेज के स्टॉफ रहे मौजूद।

 

National Khabar 9

9415860759