बेल्थरा रोड तहसील पहुंचे विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, तहसीलदार पर जताई नाराजगी।

स्थानीय समाचार

बेल्थरा रोड तहसील पहुंचे विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, तहसीलदार पर जताई नाराजगी।

 

बलिया:बेल्थरा रोड विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय शर्मा ने बुधवार को बेल्थरा रोड तहसील का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने तहसीलदार अंकुर यादव की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द समाधान की अपेक्षा की।

पत्रकार के सवाल पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का कहना है और फरमान जारी किए हैं कि गरीब मजदूर किसान असहाय की मदद करना उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है मुख्यमंत्री जी का फरमान है गरीब किसान मजदूर असहाय को कोर्ट का चक्कर लगाना ना पड़े इसलिए अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक उनकी समस्या का समाधान किया जाए और वह सिविल कोर्ट का चक्कर न लगाए लेकिन बेल्थरा रोड तहसील के तहसीदार अंकुर यादव काम को निपटने के बजाय काम को टरका रहे हैं और लोगों को सिविल कोर्ट भेज रहे हैं कि आप लोग अधिक से अधिक सिविल कोर्ट जाइए जबकि जिस मैटर को लेकर हम लोग गए थे वह मैटर एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर ही निपट जाएगा और गरीब व्यक्ति का कल्याण हो जाएगा और इसकी जमीन कब्जा हो जाएगी जबकि तहसीलदार के कार्यशैली से यह लगता है कि वह गरीब व्यक्ति की जमीन कब्जा कराने के बजाय उसकी जमीन को लूटवाने के चक्कर में है सिविल कोर्ट में भेज कर मैटर को फसाना चाहते हैं तसीलदार महोदय के कारनामें से साफ जाहिर हुआ कि वह विपक्षी से मिलकर गरीब की जमीन को लुटवा रहे हैं यह हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे जो समय सीमा दिया गया है उस समय सीमा के अंदर गरीब व्यक्ति की अगर जमीन कब्जा नहीं होती है उसकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो उच्च अधिकारियों से और अपने तमाम सरकार में बैठे हुए मंत्री नेताओं से हम बात करेंगे आवश्यकता पड़ी तो माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पास भी इस तहसीलदार की करतूत को भेजा जाएगा इस तरह के अधिकारी प्रदेश में बैठकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदनाम करने में लगे हैं क्योंकि वह काम करना नहीं चाहते हैं समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहते हैं लोगों को सिविल कोर्ट भेजने का सलाह दे रहे हैं।

इस मौके पर उपस्थित साथी विकास विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अश्विनी शर्मा प्रदेश सचिव, महावीर विश्वकर्मा जिलाउपाध्यक्ष, दिनेश विश्वकर्मा जिलाप्रभारी मऊ,राहुल शर्मा, अवनीश, मोनू शर्मा इत्यादि लोग मौजूद है।