
सवांदाता सत्यवान सिंह चौहान
एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। दोनों टीमें लगभग 10 महीने बाद कोई मैच खेल रही हैं। इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले साल 10 विकेट से मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के प्रमुख गेंदबाज चोट की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। इसके बावजूद यही दोनों टीमें खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं। दुबई के मैदान में यह मैच जीतने वाली टीम चैंपियन बनने की दिशा में एक कदम बढ़ा देगी।




