किक्रेट:तीसरे मैच में भारत 13 रन से जीता, वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का किया तीनों मैचों में सफाया , शुभमन गिल बने हीरो

Uncategorized

सवांदाता सत्यवान सिंह चौहान

भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हरा दिया है। उसने सोमवार (22 अगस्त) को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच को 13 रन से अपने नाम कर लिया। हरारे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 49. 3 ओवर में 276 रनों पर सिमट गई।भारत ने छठी बार वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया किया है। भारत 1997 के बाद से जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में नहीं हारा है। इस दौरान उसने लगातार सात सीरीज अपने नाम किए हैं। भारत के लिए तीसरे मैच में शुभमन गिल हीरो रहे। उन्होंने 130 रन बनाने के साथ-साथ सिकंदर रजा का निर्णायक कैच भी लिया। रजा ने 95 गेंद पर 115 रन बनाए। वह जिम्बाब्वे को मैच में जीत दिलाने के करीब बढ़ ही रहे थे कि गिल ने बाउंड्री पर एक शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।