पहलगाम हमले के विरोध में फूंका पुतला

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड रामनगर के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

रामनगर बुढ़वल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और इस्लामी आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया।

दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बलिदान हुए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस्लामी आतंकवाद पाकिस्तान के विरोध मे जमकर नारेबाजी की।

विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री राहुल ने कहा कि पाकिस्तान की यह कायराना हरकत है।

धर्म पूछ कर आतंकवादियों ने हिंदुओं का कत्लेआम किया है। सरकार को इसका बदला लेना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रखंड उपाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, नीरज मिश्रा,राज मिश्रा,धनंजय पांडे, अशोक कुमार, सुमन अवस्थी, महेश राजपूत, सतीश, रामतेज लोधी, गोविंद राजपूत,आशुतोष दुबे, गोलू,राघवेंद्र, प्रत्यक्ष, शुभम वर्मा, सूरज शर्मा, दिलीप यादव, नवनीत शुक्ला, रिंकू सिंह, कैलाश यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया।