अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की मंडलीय बैठक संपन्न, 10 सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा

NATIONAL स्थानीय समाचार

वाराणसी 

NK9:सह संपादक पुनित त्रिपाठी 

 

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की मंडलीय बैठक संपन्न, 10 सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा

 

 

वाराणसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में शुक्रवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ वाराणसी मंडल के बैनर तले मंडलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जनपद वाराणसी के पत्रांक संख्या-4 दिनांक 04 मई 2026 के तहत प्रस्तुत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उप कृषि निदेशक वाराणसी से वार्ता की गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक ने संवर्ग की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में सुरेंद्र नाथ पांडे, मसूद खान, जय प्रकाश गुप्ता, डॉ. विनोद सोनकर, राम हंस कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद यादव, सकल नारायण पटेल, रजनीश पाल, हेमलता भारती, प्रियंका गुप्ता, सीवी सिंह, सौरभ सिंह तथा राहुल राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।