साइबर टीम की सक्रियता रंग लाई, ठगी के ₹39,998 पीड़ित के खाते में लौटे

CRIME

संवाददाता : मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने एक पीड़ित की ठगी गई ₹39,998 की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शेखवालिया निवासी शंकर राम पुत्र गोविंद ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से ₹39,998 की धोखाधड़ी कर ली है पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना एवं प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में थाना की साइबर टीम ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए टीम ने ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी इस सराहनीय कार्य में कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्य तथा महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित शंकर राम ने पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते कार्रवाई कर धनराशि की रिकवरी की जा सके।