थाना चेतगंज पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्ष करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 15/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर थाना चेतंगज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 150/2026 धारा- 64(1),127(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा व थाना गरौठा जनपद झाँसी को सृष्टि होम स्टे तेलियाबाग के पास से दिनांक 15.06.2026 को गिरफ्तार किया गया । 

घटना का विवरणः-दिनांक 15.06.2026 को वादिनी मुकदमा के द्वारा थाना चेतगंज पर प्रतिवादी योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा व थाना गरौठा जनपद झाँसी के द्वारा पीड़िता के कमरे का दरवाजा बंद करके पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 150/2026 धारा- 64(1),127(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा व थाना गरौठा जनपद झाँसी को मुखबिर खास की सूचना पर सृष्टि होम स्टे तेलियाबाग के पास से दिनांक 15.06.2026 को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा व थाना गरौठा जनपद झाँसी उम्र करीब 46 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0- 150/2026 धारा- 64(1),127(2) बीएनएस थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 श्री संदीप चौरसिया थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । हे0का0 राजविलाश थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 किशन गौड़ थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी