Breaking news Azamgarhरौनापार, आजमगढ़*: मानव तस्करी के गंभीर प्रकरण में रौनापार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में लंबे समय से वांछित चल रही महिला सह-अभियुक्ता पुष्पा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Agriculture Breaking विज्ञापन स्थानीय समाचार

संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़

 

*नाबालिग लड़की खरीद-फरोख्त मामले में वांछित महिला सह अभियुक्ता पुष्पा गिरफ्तार*

 

*रौनापार, आजमगढ़*: मानव तस्करी के गंभीर प्रकरण में रौनापार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में लंबे समय से वांछित चल रही महिला सह-अभियुक्ता पुष्पा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

थानाध्यक्ष रौनापार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता *पुष्पा पुत्री श्रीराम, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम नकीब खोजौली, थाना रौनापार* है। दिनांक 12.10.2024 को वादी की तहरीर पर थाना रौनापार में मु0अ0सं0 395/2024 धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ था। वादी की नाबालिग बहन को अभियुक्त सुनील यादव द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था।

 

विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं आयु संबंधी अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2), 98, 99, 70(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। जांच में अभियुक्त अनिल यादव, पुष्पा, श्रीमती देवी तथा पीड़िता के अज्ञात क्रेता का नाम प्रकाश में आया।

 

*गिरफ्तारी का क्रम:*

– *मुख्य अभियुक्त सुनील यादव व अनिल यादव*: 03.12.2024 को गिरफ्तार

– *अभियुक्ता श्रीमती देवी*: 05.01.2026 को गिरफ्तार

– *वांछित सह-अभियुक्ता पुष्पा*: 29.06.2026 को गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रदेव यादव मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.06.2026 को समय 08:30 बजे ग्राम चिलबिली रोड सपहा पाठक तिराहा से वांछित पुष्पा को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को नियमानुसार दी गई तथा अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।