संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
आजमगढ़। समाज सेवा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित एवं संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कर्मा स्वयंसेवक संघ ने आजमगढ़ जनपद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति एवं जिला इकाई की सर्वसम्मति से समाज के प्रति समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।
नई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मुसाफिर साहू के नेतृत्व में शैलेश साहू, एडवोकेट श्रीचंद साहू, संदीप साहू एवं विकास गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
घोषित कार्यकारिणी में कौशल साहू (आजमपुर) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रेमचंद गुप्ता (मंदुरी) एवं अरुण गुप्ता को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय गुप्ता (सरदहा) एवं अभिषेक गुप्ता ‘गोलू’ को जिला उपाध्यक्ष, अनिल गुप्ता (जोलहापुर) को जिला महासचिव, रवि गुप्ता को जिला संगठन सचिव, अजय कुमार गुप्ता (कंधरापुर) को जिला संयुक्त सचिव तथा संदीप गांधी नेहाल को जिला सचिव बनाया गया।
इसके अलावा विनोद गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, गंगेश गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी, सत्यम गुप्ता को जिला आईटी सेल प्रभारी, आकाश साहू (मेहनगर) को विधि सलाहकार, अशोक गुप्ता एवं भारत जी को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सुभाष साहू (निजामाबाद) को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र साहू को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष तथा राधेश्याम गुप्ता (नरौली) एवं जगदंबा प्रसाद गुप्ता (रानी की सराय) को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज सेवा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सहयोग एवं राष्ट्र निर्माण के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही समाज के सभी वर्गों से संगठन के सेवा एवं जनहित के अभियानों से जुड़कर सामाजिक एकता और जनकल्याण के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की गई।




