उपभोक्ताओं के बिल सुधार एवं शिकायतों के समाधान को लेकर 17 ,18 एवं 19 जुलाई को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सगड़ी द्वारा मेगा कैंप का किया गया है आयोजन

Social

संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ जनपद के गुलवा गौरी बिलरियागंज विद्युत उपखंड अंतर्गत 17, 18 एवं 19 जुलाई को वाणिज्यिक मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। जिसके संबंध में उक्त दिनांक को विद्युत वितरण खण्ड – सगड़ी आजमगढ़ के बिलरियागंज उपखण्ड कार्यालय गुलवा गौरी में मेगा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के बिल सुधार एवं शिकायतों आदि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाना है। जो कि अधिशाषी अभियंता श्री देवेंद्र कुमार अग्रवाल, उपखंड अधिकारी बिलरियागंज तुषार श्रीवास्तव, विद्युत उपखंड अधिकारी जीयनपुर राजू, विद्युत उपखंड अधिकारी महाराजगंज संतोष चौधरी के नेतृत्व में आयोजन किया जा रहा है। मेगा कैंप आयोजन उक्त दिनांक को सुबह 10बजे से शाम 5बजे तक समस्त उपखंड अधिकारी अपने एसडीसी के साथ मौके पर रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उक्त मेगा कैंप उपभोक्ताओं के संतुष्टिपूर्ण कार्य हेतु आयोजित किया जा रहा है। उक्त स्थान एव तिथि पर विद्युत वितरण खण्ड – सगड़ी आजमगढ़ के (उपकेंद्र- बिलरियागंज ग्रामीण व टाउन, पटवध, माउकुतुकपुर, रौनापार, महराजगंज, कपसा, सहदेवगंज, सरदहा, अमुवारी, माल्टारी, लाटघाट, जीयनपुर, बेरमा के) सभी सम्मानित उपभोक्ता उपस्थित होकर अपनी विद्युत बिल से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करा लें।
धन्यवाद
इंजीo डीके अग्रवाल
(अधिशासी अभियंता)
विद्युत वितरण खण्ड – सगड़ी आजमगढ़