आयकर अधिनियम 2025 के तहत गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए आयकर विभाग द्वारा लगाया गया जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान प्रारंभ 2026शिविर सर्वप्रथम

INTERNATIONAL

संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में दिनांक 19/05/2026 को नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए आयकर विभाग द्वारा लगाया गया जागरूकता शिविर सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समीर कुमार श्रीवास्तव आयकर अधिकारी वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार सिंह अनिल श्रीवास्तव डॉक्टर अमित प्रताप सिंह को बुके देकर  सम्मानित किया । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आज मजहर अकरम आयकर आयुक्त लखनऊ के दिशा निर्देशों पर डॉक्टर प्रीति सिंह अपर आयुक्त लखनऊ के मार्गदर्शन में आयकर अधिकारी वाराणसी समीर कुमार श्रीवास्तव के द्वारा गैर लाभकारी संगठन एनपीओ से संबंधित नए आयकर प्रावधानों आयकर अधिनियम 2025 की जानकारी के संबंध में जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान प्रारंभ 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया समीर कुमार श्रीवास्तव आयकर अधिकारी छूट वाराणसी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से गैर लाभकारी संगठन एनपीओ के लिए नए आयकर अधिनियम 2025 के अनुसार विभिन्न बदलाव सरलीकरण एवं फार्म दाखिल करने की समय सीमा एवं छूट से संबंधित एवं जागरूकता के पहलुओं पर चर्चा की गई इस कार्यक्रम में ए आई चार्ट बॉक्स कर साथी के बारे में बताया गया उक्त कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से आनंद सिंह धनंजय पांडे बार एसोसिएशन की ओर से बसंत सेठ एवं अन्य अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया सभा में आयकर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे, अभिषेक सिंह यादव एवं शशिधर पांडे प्रिंस व सनी कुमार के अलावा बार एसोसिएशन चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मां पार्वती जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष यादव, जनहित विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के के फंशनरी संजय कुमार भास्कर, मंगल मैत्री सेवा मंडल के अध्यक्ष सूबेदार स्नेही सहित काफी संख्या में एनजीओ संचालक भी मौजूद रहे।