गाजीपुर से कमलेश यदव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास मोहम्मदाबाद पहुंचे, इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। अखिलेश यादव की को लेकर यह संभावना जताई जा रही थी, कि वह मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं, लेकिन वह काली बाग कब्रिस्तान नहीं गए जहां मुख्तार अंसारी को दफनाया गया है, इस बीच उन्होंने मुख्तार अंसारी के कस्टोडियल डेथ को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। अखिलेश ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर जो कुछ भी हुआ वह सवाल खड़े करती है ।इन सवालों का जवाब सरकार के पास नहीं है। अखिलेश यादव ने वर्तमान की सरकार पर सियासी हमला बोलत बोलते हुए कहा कि सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है, कस्टोडियल डेथ के मामले यूपी में अन्य प्रदेशों से आगे निकलने की रेस में है। मुख्तार अंसारी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी लंबे समय से जेल में थे। उन्होंने खुद को जहर दिए जाने की बात कही थी। लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।क्षजो सरकार अपने नागरिक को सुरक्षा नहीं दे पाती हो,वह जानता की सरकार नहीं हो सकती है। मीडिया के पीछे सवाल का जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अगुवाई में अगर जांच होगी तभी मुख्तार अंसारी के मौत के मामले में सच्चाई सामने आ पाएगी। वही मीडिया की ओर से पूछे एक सवाल का जवाब में अखिलेश नेभीकहा कि प्रदेश सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है। मीडिया ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी को लेकर भी सवाल किया, अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे निर्णय लिए जाना चाहिए जिससे न्याय व्यवस्था में लोगों के भरोसा और मजबूत हो, वहीं अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केशव प्रसाद से बड़ा गुंडा कौन है, अखिलेश ने कहा कि फिर से भाजपा की सरकार आई तो अग्निवीर की तरह खाकी वालों की वर्दी 4 साल की हो जाएगी ।




