संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा, 06 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा अभिषेक प्रकाश, आईएएस, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश को आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक द्वारा आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 की सायं जनपद में योगदान कर लिया गया है। उनका प्रवास स्थल सर्किट हाउस, कक्ष संख्या-04, आगरा निर्धारित है। निर्वाचन से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव हेतु जनसामान्य प्रेक्षक महोदय से निम्न दूरभाष/मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—मोबाइल नंबर: 9286549524, दूरभाष नंबर: 0562-2991067 उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा यमुनाधर चौहान ने बताया कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।




