विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर काशी में निकला मौन जुलूस, विभाजन की पीड़ा को किया गया स्मरण

Special

संवाद दाता :-नियाज खान

वाराणसी। आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में जे.पी. मेहता इंटर कॉलेज से सर्किट हाउस तक मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया।

मौन जुलूस में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न संदेश लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए। तख्तियों पर “देश नहीं झुकने देंगे, फिर देश नहीं बंटने देंगे”, “विभाजन की पीड़ा भारत कभी नहीं भूलेगा” तथा “देश के बंटवारे का दर्द कभी नहीं भुलाया जा सकता” जैसे संदेश अंकित थे।

आज ही के दिन वर्ष 1947 का विभाजन देश के इतिहास की अत्यंत पीड़ादायक घटना थी। विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर-परिवार और पुश्तैनी जमीन छोड़कर विस्थापित होने को विवश हुए। लाखों परिवारों ने अपनों को खोया और असंख्य लोगों ने अमानवीय परिस्थितियों का सामना किया। विभाजन की यह पीड़ा आज भी देश की स्मृति में जीवित है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल अतीत को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति अपने संकल्प को मजबूत करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की सच्चाई से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मौन जुलूस सर्किट हाउस पहुंचकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा महानगर महामंत्री नवीन कपूर रहे।

मौन जुलूस में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, महापौर अशोक तिवारी, अदिति पटेल, विद्या सागर राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, नवरतन राठी, अभिषेक मिश्रा, अशोक कुमार पाण्डेय,राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, संतोष सोलापुरकर, अखिलेंद्र सिंह सनी, साधना वेदांती,कुसुम सिंह पटेल,अनीशा शाही ,राजेंद्र सिंह पटेल, अजय गुप्ता,डॉ. अनुपम गुप्ता, प्रवीण सिंह गौतम, रजत जायसवाल, संजय सोनकर,कुशाग्र श्रीवास्तव ,अभिषेक श्रीवास्तव,विवेक पाण्डेय, मनोज सोनकर, शिवनाथ गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, जेपी सिंह, रणंजय सिंह, अवधेश राय, हीरा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।