ब्रेकिंग न्यूज़आजमगढ़ में देर रात कार सवार 2 लोगों पर हमला, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार

Breaking BUSINESS

संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़ में देर रात कार सवार 2 लोगों पर हमला, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार

#आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर गांव में बुधवार की देर रात चार पहिया वाहन से जा रहे दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके कारण गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है, घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली, पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने कार सवार युवकों को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है, घटना से गांव समेत आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं
मामले के खुलासे के लिए पुलिस की 4 टीमों का गठन किया गया है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।