सावित्रीबाई फुले की जयंती पे बहुआयामी पार्टी दल (बी.ए.पी) अपने स्थापना दिवस पर लॉन्च की ‘लखीमपुर खीरी’ विशेष समाज हित में राजनीतिक वेबसाइट

Social

संवाद दाता :- सलीम जावेद 

लखनऊ/ लखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश का ‘चीनी का कटोरा’ कहा जाने वाला लखीमपुर खीरी न केवल अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका राजनीतिक और ऐतिहासिक आधार भी उतना ही गहरा है। आज ही लॉन्च हुई वेबसाइट www.lakhimpurkheripolitics.in जनपद के इसी अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने ला रही है। बहुआयामी दल ने आज आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के गौरवशाली अवसर पर तराई और अवध क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने हेतु अपनी आधिकारिक सार्वजनिक वेबसाइट ( www.lakhimpurkheripolitics.in) का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट विशेष रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की स्थानीय राजनीति, जन-समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित है। वेबसाइट के शुभारंभ के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. के. एम. आमिश जी ने कहा कि तराई-अवध का यह क्षेत्र राजनैतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु यहाँ की स्थानीय आवाज़ को अक्सर डिजिटल मंचों पर वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार है। सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त किया, उनकी स्मृति में यह डिजिटल पहल जन-जन तक पहुँचने का एक माध्यम बनेगी। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि “बहुआयामी दल” समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता ही वह आधार हैं, जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। आज लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाता है। यहाँ की राजनीतिक हलचल सीधे लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक पहुँचती है। पोर्टल पर वर्तमान नेताओं, राजनीतिक समीकरणों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध है, जो जनता को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। तराई का संघर्ष और मिनी पंजाब की प्रगतिशील राजनीतिक सोच का मिलन होता है। पार्टी का मानना है कि जिले की राजनीति को केवल नारों तक सीमित न रखकर उसे डेटा, शोध और तकनीक (Research Based Politics) से जोड़ा जाए। जैसा कि बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से लगातार शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान के शोध कार्यों विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति आपको ध्यान में रखकर रणनीतियां हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है वर्तमान दौर की तकनीक का लाभ उठाते हुए, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों ने भाग लिया और पार्टी को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। “हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि खीरी की विरासत को सहेजना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।”

वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएँ:वेबसाइट के माध्यम से तराई क्षेत्र के राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण राजनेताओं के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में जानकारी, बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के गठन खीरी में ही क्यों के बारे में जानकारी,लखीमपुर जिले की आठों विधानसभाओं और दो लोकसभाओं की राजनीति की महत्वपूर्ण जानकारी ,घर बैठे ऑनलाइन निशुल्क सदस्यता लेने संबंधित मेंबरशिप फॉर्म की जानकारी,क्षेत्र के चुनावी समीकरणों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत डेटा और लेख,जनपद की तहसीलवार समस्याओं और उनके समाधान हेतु सुझावों का डिजिटल संग्रह, स्थानीय निवासियों के लिए सीधे पार्टी से जुड़ने और अपनी शिकायतें या सुझाव साझा करने की सुविधा, डिजिटल और वेबसाइट के माध्यम से पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी और डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए तराई की राजनीति में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेगी। इस महत्वपूर्ण वर्चुअल सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एम. आमिश जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अमित कुमार जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर इस्तियाक अली जी लेखक अधिवक्ता मोबीन गाजी जी, वैज्ञानिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाकर अली जी शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काजिम अली जी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रेशम जी आदि महत्वपूर्ण पदाधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे