(प्रातः स्मरणीय सतत वन्दनीय
गुरुदेव भगवान का आगमन 28 को)
मंझनपुर गाज़ीपुर
क्षेत्र के मंझनपुर कला मैं अत्यंत हर्ष का माहौल है श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का विषय है पूज्य गुरुदेव महाराज का आगमन 28 फरवरी 2026 को हो रहा है गुरुदेव के आगमन को लेकर भक्तों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है और तैयारी जोर शोर से की जा रही है कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव भगवान द्वारा भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया जाएगा तथा आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन भी होगा श्री रणजीत सिंह समाजसेवी के द्वारा यह अवगत हुआ कि पूज्य महाराज जी का आगमन सुबह 9:00 बजे श्री श्याम 4:30 बजे तक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी जिसके मध्य नजर व्यवस्था को सुचार रूप संपन्न कराने हेतु श्रद्धालुओं द्वारा आपस में सहमति बना ली गई है कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव भगवान द्वारा परंपरा के अनुसार गुरु दीक्षा देने का भी प्रावधान किया गया है गुरुदेव के पावन सानिध्य में भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया जाएगा पूज्य गुरुदेव के द्वारा आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा तथा आयोग को द्वारा सभी शिष्य भक्त मंडल को समय से पहुंचने की अपील भी की गई




