नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के भावी चेयरमैन प्रत्याशी अबुल फैज ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

POLITICS

संवाददाता : रामनरायन राय उर्फ बबलू राय
आजमगढ़ जनपद की नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चेयरमैन पद के प्रबल दावेदार अबुल फैज ने रविवार को कस्बा कासिगंज, बिलरियागंज में अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और करीब ढाई सौ से अधिक समर्थक व नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अबुल फैज को एक कर्मठ, संवेदनशील और जमीनी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी पद के भी समाज सेवा को प्राथमिकता दी है। वक्ताओं ने बताया कि पूर्व में अबुल फैज द्वारा लगभग 2000 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाई गई थी, जिससे आमजन में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। कार्यक्रम में बाबू जावेद खान (पूर्व प्रत्याशी, नगर पंचायत बिलरियागंज) एवं हाफिज मोहम्मद फैसल (सभासद) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी मन्नान भाई, रियाज अहमद (पूर्व प्रधान), एजहार भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से और मजबूती प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना ताहिर मदनी साहब उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर सुहेल साहब और शकील भाई (टीवीएस एजेंसी, नसीरपुर) शामिल रहे। प्रत्याशी अबुल फैज ने सभी अतिथियों का माला, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। अपने संबोधन में अबुल फैज ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो नगर के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। वही लोगों का कहना था कि अब नगर को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा के साथ विकास को नई दिशा दे सके।