माध्यमिक विद्यालयों की 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलेंगे तो खेलेंगे लखनऊ मे बाबू इंटर कॉलेज कक्षा 10 के छात्र आदित्य यादव ने 3000 मीटर की दौड़ मे सिल्वर मेडल प्राप्त कर गाजीपुर का बढ़ाया गौरव

SPORTS

संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल 

गाजीपुर जनपद बापू इंटर कॉलेज में आज माध्यमिक विद्यालयों की 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलेंगे तो खेलेंगे रजत पदक जीतने वाले आदित्य यादव का बुधवार को सादात पहुंचने पर बैंड बाजे के साथभव्य स्वागत किया गया। आदित्य ने 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल होने पर उन्हें सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर बापू इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जबकि पैतृक गांव मरदापुर के निवासियों ने भी उसका स्वागत अभिनंदन किया। वहीं मंच पर उनके पिता सियाराम यादव एवं माता-जी को भी बेटे के इस जीत पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

बापू इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील सिंह और प्रधानाचार्य उदयभान सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों ने आदित्य यादव का सादात रेलवे स्टेशन के पास बैंड बाजा और फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद एक जुलूस के रूप में उन्हें बापू इंटर कॉलेज ले जाया गया।

कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाज़ीपुर/वाराणसी के चेयरमैन डॉ. विजय कुमार यादव थे। डा. विजय कुमार यादव ने आदित्य की उपलब्धि पर बधाई दी और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की मिर्जापुर में स्थित कृष्ण सुदामा की ग्राउंड पर जितने बच्चे परिश्रम करते हैं काफी संख्या में उन युवाओं को सफलता मिली हैडॉ. यादव ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ साथ नियमित खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।

प्रबंधक सुशील सिंह और प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने भी अपने विद्यालय के छात्र आदित्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया और आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी। आदित्य यादव ने भी मंच से इस जीत का श्रेय अपने पिताजी माता जी को एवं अपने कोच अनिल कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य को दिया

उल्लेखनीय है कि बापू इंटर कॉलेज के कक्षा 10 बी1 के छात्र आदित्य यादव ने 13 से 17 दिसंबर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्होंने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर शिक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, विजय कुमार यादव, हृदयेश मिश्रा, कैलाश सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी आदित्य को बधाई दी और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं के अभिभावकों को भी माल्यार्पण का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार पांडे ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सुशील सिंहने किया।