रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
रामनगर बाराबंकी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे थाना रामनगर के महादेवा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतनपुर में एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई जिसमें साइकिल सवार एक बालक की मौत हो गई जबकि दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार डीजे लेकर फरही भिटौली की तरफ जा रहा अनियंत्रित स्पीड में पिकअप ने साइकिल से घर जा रहे बालकों को सामने से जोरदार की टक्कर मार दी जिसके चलते विजय पुत्र रामपाल निषाद (8) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सूरज पुत्र धनपत यादव निवासी रतनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया तथा ग्रामीणों ने पिकअप चालक को रोककर रामनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर दलबल के साथ पहुंची स्थानीय पुलिस ने वाहन सहित चालक को अपने हिरासत में ले लिया तथा घायल सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि मृतक विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है तथा घायल सूरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वाहन सहित चालक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।




