संवाददाता- नीरज शुक्ला ( रामनगर बाराबंकी), रामनगर बाराबंकी। स्वाट सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर एक अंतर्जनपदीय शातिर ऑटोलिफ्टर शमशुद्दीन उर्फ अब्दुल पुत्र मो0 यूसुफ निवासी ग्राम रसूलपुर मजरे कुसहरी थाना मवई जिला अयोध्या को रामनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत जफरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के आठ मोटरसाइकिल व एक पिकप बरामत किया है।
पुलिस के अनुसार चोरी की पिकप बिना नंबर प्लेट के प्रयोग की जा रही थी। जिसका वास्तविक नंबर UP41 AT4388 है जो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। मोटरसाइकिल UP41 AH 6095 थाना क्षेत्र रामनगर के रानीगंज दुर्गा पंडाल से चोरी की गई थी बाकी मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी की जा रही है तथा फरार अभियुक्तगण शमशाद व इरशाद की तलाश जारी है।
पुलिस की पूछताछ से पता चला है कि गिरफ्तार शमसुद्दीन अपने दो अन्य साथियों शमशाद व इरशाद पुत्रगण इब्राहिम निवासी ललिता नगर दुर्लभ आश्रम थाना कोतवाली नगर जिला लखीमपुर खीरी के साथ जिला बाराबंकी, लखीमपुर, अयोध्या,सीतापुर व आस पास के क्षेत्रों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कूट रचित नंबर प्लेटों का प्रयोग कर इंजन नंबर को मिटाकर सस्ते दामों में बेचने का काम करते थे।
रामनगर कोतवाल रत्नेश पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह, सर्विस सेल प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वाट सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त टीम द्वारा एक अंतर्जनपदीय शातिर ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बरामत हुई मोटरसाइकिल व पिकप का विवरण:-
1. पिकप UP41 AT4388
2. एच एफ डीलक्स UP41 AH6095
3. पैशन प्रो UP32 EQ4297
4. सुपर स्प्लेंडर UP34 AK5864
5. हीरो स्प्लेंडर UP34 AF 1486
6. हीरो एच एफ डीलक्स ( बिना नंबर प्लेट)
7. सुपर स्प्लेंडर ( बिना नम्बर प्लेट)
8. डिशकवर ( बिना नंबर प्लेट)
9. हीरो एच एफ डीलक्स UP34 AQ1647




