रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
कस्बा रामनगर के बुढ़वल चौराहा स्थित केनरा बैंक के नीचे शुक्ला कॉलोनी में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त विवरण के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शुक्ला कॉलोनी में किराए पर रह रहे रौनक उर्फ वैभव पुत्र राम किशोर (18) निवासी ग्राम जफरपुर कटरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा इसकी सूचना पीआरबी सहित थाना रामनगर को दी गई।
सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




