सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुढ़वल मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को रौंदते हुए फरार हो गया। जिसमें पीछे बैठे साथी की मौत हो गयी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र दुबे पुत्र बैकुंठ नाथ (30) निवासी थाना क्षेत्र नगर कोतवाली बाराबंकी ट्रेन के द्वारा बुढ़वल जंक्शन पर उतरकर अपने दोस्त आकाश मौर्य निवासी रामनगर के साथ बाइक से गोंडा के लिए निकल पड़े। दोनों दोस्त गोण्डा कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। हाईवे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें रोंगते हुए चला गया जिसमें पीछे बैठे वीरेंद्र दुबे की मौत हो गई और बाइक सवार आकाश मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है जबकि आकाश मौर्य का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक तलाश की जा रही है। सड़क हादसे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।