रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
तहसील रामनगर के लोधौरा-महादेवा क्षेत्र में तैनात लेखपाल संतोष वर्मा पर विभिन्न राजस्व कार्यों के बदले धनराशि लेने तथा समय पर कार्य न करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रजनापुर निवासी सुरेश गौतम ने वरासत दर्ज कराने के लिए ₹5,000 लेने, जबकि पंडित योगेश शास्त्री ने अंश संशोधन सहित अन्य कार्यों के लिए ₹8,000 लेने का आरोप लगाया है। लोधौरा निवासी जलालु ने जमीन की पैमाइश के नाम पर ₹20,000 और पट्टी गांव निवासी बबलू ने लगभग आठ माह पूर्व ₹8,000 देने के बावजूद कार्य लंबित रहने की बात कही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामले को शांत कराने के प्रयास भी किए गए। इससे पहले महाशिवरात्रि मेले में भी धन वसूली के आरोप चर्चा में रहे थे। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




