बलिया के विशाल कुमार बने विश्वकर्मा महासभा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विश्वकर्मा समाज में खुशी की लहर।

रसड़ा (बलिया)
विश्वकर्मा महासभा ने बलिया जिले के रसड़ा ग्राम सभा शाहमोहम्मदपुर गांव के विशाल कुमार विश्वकर्मा को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। महासभा द्वारा जारी मनोयन पत्र में कहा गया है कि विशाल कुमार को यह जिम्मेदारी संगठन और समाज के हित को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ महासभा के संविधान के अनुसार समाज व संगठन की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय शर्मा और प्रदेश सचिव अश्विनी कुमार शर्मा विनोद शर्मा विधानसभा अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी उमाकांत विश्वकर्मा, पूर्व मेजर ललन शर्मा, आजमगढ़ मंडल महासचिव शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य जनपदों के तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
👉 यह नियुक्ति बलिया जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।




