
बाराबंकी: देवा मेला के हॉकी मैदान में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर और नागमणि सिंह क्लब लखनऊ के बीच हॉकी मैच खेला गया। जिसमें फर्स्ट क्वाटर में नागमणि सिंह क्लब लखनऊ ने एक गोल किया। सेंकेड क्वाटर में टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर पुर ने एक गोल करके मैच को बराबर कर लिया। चौथे क्वाटर में टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर ने दो गोल करके 3-1 से मैच पर फतेह हासिल कर ली।

वहीं पहला मैच अजीमुद्दीन अशरफ़ इस्लामिया इंटर कॉलेज बाराबंकी व बाराबंकी स्कूल्स के बीच खेला जाना था लेकिन किन्ही कारणों से यह मैंच आज नहीं हो सका यह मैच अब 26 अक्टूबर को खेला जायेगा। इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता के आयोजक, सलाउद्दीन किदवई, मोहम्मद फारुख, राम आशीष वर्मा, मुजीब अहमद, विवेक कुमार, शकील अहमद, अरमान वारसी, निसार अहमद, फव्वाद किदवाई आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आपसी रंजिश में दबंगों ने युवक पर किया हमला, युवक की तोड़ी बाइक, जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज




