स्वास्थ केंद्र में हुआ ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास

स्थानीय समाचार

रामनगर बाराबंकी
प्रधानमंत्री अभीम योजना के अंर्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर परिसर में निर्माणाधीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र रावत , विशेष अतिथि पूर्व विधायक शरद अवस्थी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी डॉ अवधेश कुमार यादव द्वारा द्वीप प्रजलित कर अनावरण किया गया।उक्त कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार श्रीवास्तव,अधीक्षक डॉ लव भूषण गुप्ता, डॉ स्वप्निल, डॉ आशीष, डॉ पूजा,श्री रामानुज,समीर अहमद,प्रभात सिंह सहित अस्पताल के समस्त कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के पश्चात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अधीक्षक द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर आईं गर्भवती लाभार्थियों को जूस और मिष्ठान वितरण किया गया तथा प्रसव पूर्व चार जांचों के महत्व के बारे में परामर्श दिया गया।

जंगली हाथी ने मोबाइल पर वीडियो बना रहे वनकर्मी को कूचलकर मार डाला