उत्तराखंड:
संवाददाता. ईश्वर सिंह
खटीमा:पीलीभीत रोड स्थित साल बोझी नंबर तीन तथा शारदा टॉकीज के व्यापारियों ने आज प्रदेश कार्यकारी सदस्य रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया के निवास पर पहुंच कर उनसे अतिक्रमण के नाम पर हो रहे उनके शोषण के संबंध में सहूलियत देने की मांग की, वहीं व्यापारियों ने रमेश चंद जोशी के माध्यम से पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मांग रखी की लगभग 40 वर्षों से लगभग 50 व्यापारी पीलीभीत रोड पर अपना व्यापार कर रहे हैं, उन्हें राजस्व विभाग व जंगलात विभाग के द्वारा बार-बार अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर व्यापारियों ने मांग रखी की एक बार राजस्व विभाग अपनी सीमा का सीमांकन कर ले और शेष बची जमीन पर व्यापारियों को मालिकाना हक दिया जाना चाहिए।
सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि पीलीभीत रोड पर बनी दुकानों से सभी अपना जीवन यापन करते हैं यह सभी मध्यमवर्गीय परिवार के हैं जो अपनी रोजी-रोटी के लिए इन दुकानों पर ही निर्भर है यदि यहां से दुकानदारों को हटाया जाता है तो उनको कहीं और बसने की व्यवस्था की जानी चाहिए अन्यथा व्यापारियों को उक्त स्थान पर रहकर कारोबार करने की अनुमति दी जानी चाहिए। इस संबंध में व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के माध्यम से पुष्कर सिंह धार्मिक तक अपनी बात पहुंचाने की मांग रखी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोशी ने कहा कि कुछ स्थानों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार जगह खाली कराई जानी जा रही है,
यह मामला पुष्कर सिंह धार्मिक जी के संज्ञान में डाला जाएगा ताकि सरकार अपने स्तर पर जो सहूलियत मिल सकती है व्यापारियों को वह देने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या को शीघ्र शीघ्र प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के समक्ष रखा जाएगा जिसका कोई ना कोई स्थाई निराकरण भी निकल जाएगा
रमेश चंद्र जोशी के आवास पर उनसे मिलने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मेहंदी हसन, भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री मनोज वाधवा, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामिल खान, मोर्चे के नगर अध्यक्ष नवल वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, शकील अंसारी, हिम्मत सिंह चौधरी, पप्पू लाल, दिव्यांशु चौधरी, शकील अंसारी, प्रेम, रतन कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, तथा अनिकेत सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।




