नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)
रामनगर बाराबंकी। कॉलेज से घर जा रही दो नाबालिक छात्राओं से बाइक सवार चार मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहां पर मौजूद एक युवक ने जब इसका विरोध किया तो चारों मनचलों ने उस युवक को मार-मार कर अधमरा कर दिया इसके बाद वहां से फरार हो गए। घटना होते ही वहां पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ इकट्ठा होने लगी तथा इस घटना की जानकारी रामनगर पुलिस को दी गई। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे हल्का उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने तहकीकात शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित यूनियन इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली दो नाबालिक छात्राओं से घर जाते समय रामनगर-फ़तेहपुर मार्ग स्थित गोंदौरा मोड के पास बाइक सवार कुणाल सिंह पुत्र सोनू सिंह,आदित्य सिंह पुत्र बदल सिंह निवासी ग्राम देवसानी व उनके दो अज्ञात साथियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
वहां पर मौजूद ग्राम गोंदौरा निवासी मारूत नंदन मिश्रा ने जब इसका विरोध किया तो चारों मनचलों ने उसे मार-मार कर लहूलुहान कर दिया तथा फरार हो गए। शोरगुल की आवाज पर राहगीर सहित गांव के लोग इकठ्ठा होने लगे। तथा इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी। जिसके बाद हल्का इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।




