सवांदाता सत्यवान सिंह चौहान (मैनपुरी)
सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद गायब हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मैनपुरी शिकोहाबाद मार्ग पर ग्राम कल्होरपुवां के निकट उसे सड़क पर जाते हुए पकड़ा गया। किशोरी ने पूछताछ में जानकारी दी कि घरवाले उससे नाराज थे। जिसके चलते वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस बरामद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर से जुड़ा है। यहां के निवासी राकेश कुमार ने मंगलवार को दन्नाहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर जानकारी दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री आकांक्षा मंगलवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन स्कूल नहीं पहुंची और गायब हो गई।
मुकदमा दर्ज करने के बाद दन्नाहार पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी और उसे देर रात बरामद कर लिया गया। किशोरी बरामद हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया पर किशोरी की हत्या किए जाने की भी खबर वायरल हो गई थी।
थाने में पुलिस पूछताछ में किशोरी ने कहा उसका वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के लोग नाराजगी जता रहे थे। जिसके चलते हुए परेशान थी। इसीलिए वह घर से चली गई थी। आसपास के गांव के लोग भी उस पर उंगली उठा रहे थे। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया पुलिस की टीम ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू की तो उसे सड़क पर घूमते हुए पकड़ा गया गया।