संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 30/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में अपनी पत्नी को मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाला 1 अभियुक्त विकास सेठ उर्फ विक्की पुत्र भइया लाल सेठ निवासी रेशम कटरा थाना चौक वाराणसी हालपता डी 9 चंद्रा टावर नाटी इमली थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष को उसके घर से दिनांक- 29.07.2026 को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 1 अवैध पिस्टल व 1 जिंदा कारतूस बरामद।
घटना का विवरणः-दिनांक 29.07.2026 को आवेदिका द्वारा प्र०नि० चेतगंज व डायल 112 पर अपने पति द्वारा मारने पीटने गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने व तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी प्राप्त इवेंट के आधार पर थाना क्षेत्र की पीआरवी मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में क्षेत्रीय चौकी प्रभारी नाटी इमली को उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी नाटी इमली श्री संदीप कुमार सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के मौके पर पहुंचे, मौके पर आवेदिका द्वारा बताया गया कि मेरा पति मेरे साथ मारपीट, गाली गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था, उसके पास एक अवैध पिस्टल जिससे वो मुझे जान से मारने लिये धमका रहा है। उक्त परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए व किसी अप्रिय घटना घटित होने से रोकने के लिये तत्काल आवेदिका की निशान देही पर अभियुक्त विकास सेठ उर्फ विक्की पुत्र भइया लाल सेठ निवासी रेशम कटरा थाना चौक वाराणसी हालपता डी 9 चंद्रा टावर नाटी इमली थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष के बिस्तर से 01 अवैध पिस्टल व 01 जिंदा कारतूस बरामद करते हुए अभियुक्त विकास सेठ उर्फ विक्की उपरोक्त को दिनांक 29.07.2026 को हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 196/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही सम्पादित करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस द्वारा पछताछः- अभियुक्त विकास सेठ उर्फ विक्की पुत्र भइया लाल सेठ निवासी रेशम कटरा थाना चौक वाराणसी हालपता डी 9 चंद्रा टावर नाटी इमली थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए अपनी गलती की माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा कोई गलत काम न करने की बात बता रहा है।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-44/2026 धारा 85,115 (2),352,351 (2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।2. मु0अ0सं0-196/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 3. मु0अ0सं0-197/2026 धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 74 बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्ररेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र०नि० श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 3. का0 पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 4. का0 अरविन्द कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 5. पीआरवी 0036 के कर्मचारीगण थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी




