संवाददाता : गायत्री शुक्ला
उन्नाव जनपद के पुरवा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता जी की सासु मां का निधन हो गया है । उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। फूल-मालाओं से सजी अर्थी को कंधा देकर लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। नगर पंचायत पुरवा की ओर से सजी-धजी बस में पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान नगर के गणमान्य लोग, सभासद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से पूज्य माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।




