संवाददाता : रामेश्वर सोनी
आगरा । मनोज अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय हिंदू सेवा संस्था ने अपने उपर लगे आरोप को खंडन करते हाउ कहा की बेईमान और चाट पकोड़ी में मिलावट करके क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ आए दिन खिलवाड़ करने वाला राम खिलाड़ी जो मुझ पर चौथ वसूली का आरोप लगाया जा रहा है वह असत्य है और निराधार है । मेरे द्वारा शिवनगर बल्केश्वर में 6 कोठिया का निर्माण किया गया उसमें से मैंने एक कोठी राम खिलाड़ी को दिनांक 13-01-2015 को दी थी जिसमे राम खिलाड़ी के द्वारा कोठी का निर्माण कराने के लिए मेरे द्वारा 20 लाख का ठेका लिया गया था । एडवांस के तौर पर 1,11000 रुपए लिए थे बाकी के रुपए के लिए निर्माण पूर्ण होने का वायदा किया गया मैंने कोठी का निर्माण पूर्ण होने पर राम खिलाड़ी को कोठी पर कब्जा दे दिया । लेकिन आज तक मेरा 18 लाख 89000 /- RS मुझको नहीं मिला और उसने मेरे द्वारा दी गई कोठी को दिनांक 21-08-2024 को श्रीमती अर्चना अग्रवाल पत्नी श्री नितिन अग्रवाल,नितिन अग्रवाल पुत्र श्री ओम प्रकाश अग्रवाल को बेच दी और मेरे द्वारा आज तक कई बार राम खिलाड़ी से अपने रुपए का तगादा किया गया । लेकिन हर बार राम खिलाड़ी मुझे टालता रहा और यह कहता रहा कि मैं बेइमान नहीं हूं मैं आपका पूरा रुपए आपको दे दूंगा । आज राम खिलाड़ी हरिओम बाबा के साथ मिलकर मेरे ऊपर मेरे रुपए ना देने के कारण आज मुझ पर ₹20000 की चौथ वसूली का आरोप लगा रहा है भगवान के यहां देर है अंधेर नहीं सत्य की जीत एक ना एक दिन जरूर होगी । मुझे अपने भगवान पर पूरा भरोसा है मै जो बोल रहा हूं उसका मेरे पास सभी साक्ष्य हैं । मनोज अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय हिंदू सेवा संस्था रजिस्टर्ड जय श्री राम




