शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला वांछित अभियुक्त थाना चेतगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 15/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त अशोक यादव पुत्र विष्णु यादव निवासी 101 ग्राम व पोस्ट भाला खुर्द तहसील जखनिया बनकत्ता जनपद गाजीपुर को गंगा पैलेस के सामने मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटना का विवरणः-दिनांक 15.06.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा प्रतिवादी द्वारा दो तीन साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने,मारपीट ,गाली गलौज करने के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0 151/2026 धारा- 69,333,131,115(2),352 बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिस पर थाना चेतगंज की पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अशोक यादव पुत्र विष्णु यादव निवासी 101 ग्राम व पोस्ट भाला खुर्द तहसील जखनिया बनकत्ता जनपद गाजीपुर को दिनांक 15.06.2026 को गंगा पैलेस के सामने मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 श्री विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। का0 संजय प्रताप थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । रि0का0 कृष्ण कुमार कन्नौजिया थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी