लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव (Up Nikay Chunav – 2023) की घोषणा हो गई है। प्रदेश में 4 और 11 मई को वोटीं होगी, जबकि मतगणना 13 मई को की जाएगी। चुनावी मोड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव (Up Nikay Chunav – 2023) को लेकर सोमवार को बड़ी बैठक करने जा रही है। इस बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य, योगी सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहेंगे। राजधानी में सीएम आवास पर आज शाम ये बैठक आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा सभी 17 नगर निगम में जीत के दावेदारों पर चर्चा करेगी, साथ ही सम्बंधित क्षेत्र के विधायकों और पदाधिकारियों को निकाय चुनाव (Up Nikay Chunav – 2023) को लेकर जिम्मेदारी दी जाएगी।
Video: हाथ में सिगरेट पकड़कर राष्ट्रगान का मजाक उड़ाते दिखीं लड़कियां, शिकायत दर्ज, FB अकाउंट डिलीट




