राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी
थाना सतरिख क्षेत्र अन्तर्गत उपनिरीक्षक प्रवीण मिश्रा की पुलिस टीम ने रविवार को तीन शातिर चोर अनूप यादव, महेन्द्र यादव और दिवाकर कुमार उर्फ छोटू को बीजे मऊ नहर पुलिया थाना सतरिख से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के तीन अदद मोबाइल फोन व एक अदद बैट्री, एक अदद अवैध चाकू एवं दो अदद अवैध तमंचा मय चार अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 10/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 11-12/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
उपनिरीक्षक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोबाइल फोन को करीब 10-12 दिन पहले थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत देवियापुर गांव के घरों से व ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करना स्वीकार किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 08/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गई।




