पयागपुर बहराइच | पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | मंदिर और शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया ; हर हर बम बम के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। शनिवार को पयागपुर हुजुरपुर मार्ग पर स्थित पाण्डव कालीन बाबा बागेश्वर नाथ शिव मंदिर पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा ; जिसमे तमाम भक्त हुजुरपुर के भगगड़वा बाजार स्थित पवित्र सरयू नदी से जल लाकर बाबा बागेश्वर नाथ को जलार्पण किया।भूपगंज बाजार और नूरपुर में भगवान शिव की झांकी डी जे और गाजे बाजे के साथ निकाली गयी जिसमें श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जय जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया |इस अवसर पर आयोजित झाँकी एवं मेले में भारी भीड़ जमा रही जिसे नियंत्रित करने को शिवभक्तों के साथ स्थानीय पुलिस बल के जवान भी जुटे रहे।मंदिर परिसर में ओम नमः शिवाय का जाप, विशाल भंडारा जैसे आयोजन भी चलता रहा ।सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना एसडीएम दिनेश कुमार, सीओ आनन्द रॉय, एसओ राजकुमार पाण्डेय ने लिया ताकि कहीं कोई अशांति ना होने पाए ।कुछ ऐसे ही भक्तों का जलाभिषेक करने का दृश्य पयागपुर क्षेत्र के अन्य शिवालयों में देखने को मिला | भूपगंज बाजार के दुखहरन नाथ ,सोमनाथ, मन्दिर सहित विभिन्न शिवालयों में हर हर महादेव के जय घोषों की धूम रही।




